What's Hot

बहुत बार ऐसा होता है जब किसी रिश्ते में हम अपनी तो पूरी कोशिशें कर रहे होते हैं पर सामने वाला इंसान शायद उतनी कोशिश नहीं कर रहा होता है। ऐसी स्थिति में निराशा, असुरक्षा और जरूरतें बढऩे लग जाती है। यह स्थिति उस इंसान के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत थका देने वाली हो जाती जो उस रिश्ते को बनाये रखने केलिए अपनी भरपूर जान डाल रहा हो। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप उन संकेतों को वक्त रहते ही पहचान लें जो इस बात की ओर इशारा करते हों कि आपका रिश्ता अब एकतरफा हो चुका है और आप ही अकेले प्यार करने वाले हैं-
जरूरत के समय पार्टनर का साथ ना होना
क्या आपके पार्टनर उन मौकों पर आपके साथ रहें जब आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी? अगर ज्ज्यादातर मौकों पर आपका जवाब ना है तो यह दर्शाता है कि उनको आपकी उतनी ज्यादा जिक्र नहीं, जितनी आपको उनकी है। एक दूसरे की केयर और रिश्तों में उपस्थिति दोनों तरफ से बराबर होनी चाहिए।
अपने पार्टनर की गैर मौजूदगी के लिए हर समय बहाने बनाना
यदि हर महत्वपूर्ण मौकों पर आपको अपने पार्टनर के बिना ही जाना पड़ रहा है और उनकी गैर मौजूदगी के लिए आपको बहाने बनाने पड़ रहे हैं तो इस रिश्ते में आप ही उनकी गलतियों और गैर हाजिरी को छिपा रहे हैं। खास मौकों पर अकेले रहना रिश्ते में किसी एक पार्टनर की नजरंदाजी को दर्शाता है।
खुद को ही हर मौकों पर गलत मान लेना
यदि आप आपस की हर समस्या का कारण खुद को मानने लगे हैं और हर बात पर खुद को दोषी मानकर माफी भी मांगते हैं, तो आप खुद को ही सभी तनाव का शिकार बना रहे हैं। इसका यह भी मतलब हुआ कि आप रिश्ते में आ रही परेशानियों को सुलझा लेने के लिए हर बार खुद को दोषी मानने से भी नहीं झिझक रहे।
अपनी समस्याओं को किसी और से शेयर कर रहे हैं
कई मौकों पर ऐसा होने लगता है कि आपके पार्टनर, आपकी रोजमर्रा की जिन्दगी के बारे में बात करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आप किसी अन्य से ही अपने सभी अपडेट और परेशानियां साझा करते हैं। यदि ऐसा है तो इसका मतलब है कि आपके पार्टनर को आपकी रोजाना जिन्दगी में दिलचस्पी नहीं है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31