राजिम। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रदेश साहू समाज के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपस्थित में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू,उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू महिला उपाध्यक्ष मोहनकुमारी के शपथग्रहण के पश्चात मनोनीत प्रदेश कार्य.अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू, सनद बंटी साहू को शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण के अवसर पर साहू समाज के सभी जिलों से हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।प्रदेश साहू समाज में पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद का निर्वहन कर चुकी श्रीमति लक्ष्मी साहू की समाज मे सक्रियता को देखते हुए ,उन्हें प्रदेश कार्य.अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश कार्य.अध्यक्ष बनने पर श्रीमती साहू ने कहा कि मुझे समाज के सभी वरिष्ठ जनो के सहयोग और मार्गदर्शन से अपने पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूँगी।समाज को प्रगतिशील बनाने की दिशा में कार्य करना प्रथम लक्ष्य है।राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ,तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू,उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू सहित सभी समाजिक बन्धुओं का आभार प्रकट किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031