राजिम। गरियाबंद जिला के पांडुका क्षेत्र के ग्राम खट्टी के नग्गर लाइनिंग कार्य जो पूर्व सरकार में कार्य स्वकृति के बाद राजनैतिक कारणों से कार्य प्रारंभ होने के पहले ही कार्य बंद होकर स्वकृति राशि लेफ्स हो गया। खट्टी नहर लाइनिंग कार्य प्रारंभ होने से आसपास के गांवों के टेल क्षेत्र तक पानी आसानी से पहुंच पाएगा और उनके फसल उत्पादन ठीक हो सकेगा और किसान आर्थिक रूप से समृद्धि हो सकेंगे।

क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू जो कि किसानों की हितों के लिए बहुत ही मुखरता से आवाज बुलंद करती रही है। आज छत्तीसगढ़ के कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे जी से उनके निवास पर मुलाकात कर ग्राम खट्टी और आसपास के किसानों के हालातों से अवगत कराते हुए कहा कि आज राजिम क्षेत्र में किसान दो फसल लेकर और छत्तीसगढ़ सरकार के जनप्रिय योजनाओं से समृद्धि हो रहे है लेकिन, ग्राम खट्टी और आसपास के सैकड़ों किसान नहर लाइनिंग कार्य अधूरा होने के कारण अपनी फसल नही उपार्जन कर पा रहे हैं। मंत्री महोदय आप से निवेदन है कि खट्टी नहर लाइनिंग कार्य को शीघ्र स्वकृति कराते हुए काम प्रारंभ कराने की मांग पत्र सौंपा।जिस पर माननीय मंत्री जी से गम्भीरता पूर्व विचार करने का आश्वासन दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031