रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के लिए सदैव समर्पित रहने वाले, और जिनकी त्याग, तपस्या और बलिदान ही उनकी पहचान बन गई है, ऐसे व्यक्ति का नाम है दशरथ वर्मा। आपको बता दें कि आने वाले 15 मई को समाज के धरसीवा राज के राजप्रधान पद के लिए निर्वाचन होना है, जिसमें दशरथ वर्मा भी राजप्रधान उम्मीदवार है। ग्राम टोर निवासी दशरथ वर्मा का सामाजिक सदस्यों से सघन जनसंपर्क जारी है। उनके समर्थक बताते है कि दशरथ वर्मा बहुत ही सहज, सरल, हँसमुख, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है, साफ दिल, किसी के भी प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं, सबको साथ लेकर चलने वाले, 30-40 वर्षों से समाज के विभिन्न पदों पर रहकर समाज सेवा का अनुभव, समाज के लिए चौबीस घण्टा समय, संविधान का अनुभव, गम्भीर चिंतक, प्रकरणों पर सर्वसम्मति से निर्णय, कुशल वक्ता, अपनें बेबाकी वक्तव्य से केंद्र में पहचान रखने वाला, सत्य बातों पर अडिग रहनें वाला। धरसींवा राज का नाम केंद्र में अग्रिम पंक्ति में रखने वाला, पिछले 3 वर्ष के कार्यकाल में 2 वर्ष कोरोना कॉल के बावजूद उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियां है। दशरथ वर्मा का सामाजिक सेवा का मूल सूत्र सकारात्मक सोच के साथ, एक कदम समाज सेवा की ओर…है। दशरथ वर्मा का मानना है कि समाज से बड़ा कोई नहीं होता। बहरहाल श्री वर्मा क्षेत्र के सभी गांवों में सघन जनसंपर्क कर रहे है। श्री वर्मा के समर्थकगण भी बड़ी संख्या में सामाजिक मतदाताओं से संपर्क कर दशरथ वर्मा को वोट देने की अपील कर रहे है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31