दो बच्चों के बाद आपरेशन (नसबंदी) करवा चुकी एक महिला ने पति को छोड़ प्रेमी को खुश करने के लिए जो कदम उठाया वह काफी हैरान कर देने वाला। महिला ने गुपचुप तरीके से अपने प्रेमी से शादी भी कर ली, लेकिन प्रेमी ने उसे रखने के लिए ऐसी शर्त रखी कि उसने उसकी यह शर्त मान भी गई, लेकिन उसे यह शर्त एक अपराध करने को मजबूर कर दिया। मामला बांका शहर का है जहां बीते शनिवार को शहर के मानिकचक मोहल्ले से गायब नवजात के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में बित्ती देवी का प्रेम प्रसंग झारखंड के गोड्डा कोतरा निवासी शंकर यादव से लंबे समय से चल रहा था। बित्ती देवी ने जहां मानिकचक में सुबोध यादव से शादी की है। इस शादी से बित्ती को दो संतान हैं। इसी बीच शंकर यादव से भी उसका प्रेम परवान पर चढ़ गया। बित्ती ने गुपचुप तरीके से शंकर यादव से भी शादी कर ली। लेकिन बित्ती के नसबंदी होने के कारण कोई संतान नहीं जनने को लेकर शंकर ने उसे रखने से मना कर दिया था। शंकर ने बित्ती को बोला कि कोई बच्चा लेकर आओ, तभी तुम्हें साथ रखेंगे। इसी बात को लेकर बित्ती ने बच्चा गायब करने का खतरनाक षडयंत्र रच दिया। बित्ती पास के ही शीतल यादव के घर रोजाना आना जाना शुरू कर चुकी थी। शनिवार की रात घर में सभी के गहरी नींद में होने पर बित्ती ने बच्चे को मां के आंचल से गायब कर शंकर को गोड्डा ले जाकर दे दिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बित्ती ने सारा भेद खोल दिया। पुलिस ने मंगलवार को बित्ती देवी व शंकर यादव को नवजात के अपहरण के मामले में जेल भेज दिया। जबकि नवजात को उसके मां सरिता देवी व पिता शीतल यादव के हवाले कर दिया। अपने कलेजे के टुकड़े को वापस पाकर मां सरिता देवी के आंसू नहीं रूक रहे थे। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031