देवादा (पाटन)। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के सदस्य कौशल वर्मा एवं सोहन साहू के मार्गदर्शन से ग्राम देवादा में शनिवार 18 जुलाई को हाईस्कूल देवादा तथा बाजार चौक में 10 छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही संरक्षण हेतु ट्री गार्ड लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही यह संदेश दिए कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, उन्हें संरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर देवादा प्रभारी कौशल वर्मा, सोहन साहू, हर्ष वर्मा, दीपेश वर्मा, सुनील साहू, महेन्द्र सेन, प्रशांत एवम अंशु उपस्थित रहे। छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष अश्वनी साहू, गीता लाल साहू, संजु साहू सहित वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा ने देवादा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों के पौधा रोपण कार्यो की सराहना करते हुए सभी इकाइयों के साथियों को बरसात के इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण के लिये प्रोत्साहित किया है।
Related Posts
Add A Comment


















