रात को सोते हुए आपको भी कई बार सपने आते होंगे। रात में सोते हुए सपने आना सामान्य बात है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने देखना महज एक संयोग नहीं है। सपने में दिखने वाली चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। सपनों के जरिए भविष्य के संकेतों को जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप जो सपने देखते हैं, उनका क्या अर्थ होता है.
खुद को रोते हुए देखना
कई बार लोग सपने में खुद को रोते हुए देखते हैं। हालांकि ऐसा सपना देखकर कुछ लोग विचलित हो जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को रोते हुए देखना अशुभ नहीं बल्कि शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में खुद को रोते हुए देखना आने वाले जीवन के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सपने में सामान्य अवस्था मे रोता है, उसे जीवन में जल्द ही कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल होती है।
हाथ में गुलाब का फूल पकड़े दिखना
अगर कोई खुद को सपने में हाथ में गुलाब का फूल पकड़े हुए देखता तो यह काफी अच्छा संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब होता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी जल्द ही आपसे प्रसन्न होने वाली हैं और आपको अचानक कहीं से धन लाभ देने वाली हैं।
खुद को पहाड़ या पेड़ पर चढ़ते देखना
अगर आप सपने में खुद को किसी पहाड़ या किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने दिखने का सीधा सा मतलब होता है कि करियर में आपको जल्द ही तरक्की मिलने वाली है।. इस तरह का सपना दिखने का अर्थ सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने का भी संकेत देता है।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031