बगीचे में एक विवाहित महिला से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. मामला करौली के सपोटरा की ग्राम पंचायत खेड़ला के गांव नीमोदा का है जहां एक अमरूदों के बगीचे में मजदूरी के बहाने ले जाकर एक 32 वर्षीय विवाहिता से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने आरोप लगाया कि 13 फरवरी को आरोपी अकरम पुत्र कलाम, अनीस पुत्र अमीन और मुकेश मीणा पुत्र श्रीफूल मीणा उसके घर पर आए और अमरूद तोडऩे की मजदूरी के लिए चलने के लिए कहा गया. गांव की अन्य महिला भी बगीचे में अमरूद तोडऩे उसके साथ गई थी. शाम 5 बजे वह कार्य पूर्ण कर घर जाने लगी तो तीनों आरोपियों ने उसे बाइक से घर छोडऩे का आश्वासन दिया गया. दूसरी ओर उनके घर के लिए एक कैरेट अमरूद तोडऩे के लिए कहा गया. जब वह बगीचे में अमरूद तोड़ रही थी तो आरोपियों ने जबरन उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया और उसका मुंह बंद कर दिया. आरोपी अकरम और अनीस ने उसके हाथ पकड़ लिए और आरोपी मुकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया. तत्पश्चात तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म कर मोबाईल से अश्लील वीडियो बना ली. घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे घर छोड़ दिया. 11 मई को आरोपी मुकेश ने फेसबुक पर उसकी स्टोरी लगाकर वीडियो वायरल कर दिया. उसके पति के आने पर उसने घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने गैंगरेप और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सपोटरा थाना पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने गैंगरेप और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर विभिन्न माध्यमों से मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31