एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बेटी अपने घर में करीब दस दिन तक अपनी मां के शव के साथ रही है. वहीं जब घर बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी. मामला लखनऊ के इंदिरा नगर का है जहां पुलिस ने सेवानिवृत्त एचएएल इंजीनियर सुनीता दीक्षित का शव उनके घर के एक कमरे से बरामद किया गया. मामले में अपर डीसीपी, नॉर्थ जोन प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो उन्होंने एक महिला की आवाज सुनी. पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वो बाहर नहीं आई. इसके बाद एक बढ़ई को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया. जब हम घर के अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए. क्योंकि वहां एक 26 साल की लड़की अपनी मां के शव के साथ रह रही थी. जब उससे बात करने की कोशिश की गई तो वो कुछ बोल नहीं पा रही थी. जिससे पुलिस को शक हुआ कि वो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. पुलिस के मुताबिक सुनीत दीक्षित का शव दस दिन पुराना था. उन्होंने कहा कि हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल महिला की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक सुनीता का उनके पति रजनीश दीक्षित से तलाक हो गया था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930