राजिम : जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग) उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा, राजीव गाँधी किसान न्याय योजना जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। किसानों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को उनके खातों में सीधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने की दिशा में सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी सोच को मूर्त रूप देती हुए लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश भर के किसानों की मेहनत का पूरा दाम मिल रहा हैं। इस योजना के तहत जिले के किसानों, पशुपालकों, भूमिहीन किसान मजदूरों सहित तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों और महिला समूहों को सहायता प्रदान की जा रही है। श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की अश्मिता और धरोहर को संजोने का काम कर रही है। छतीसगढिया समाज के तीज ,तिहारो, कला ,संस्कृति को बढ़ावा देते हुए सभी समाजों को महत्व दे रहे हैं। राजीवगांधी किसान न्याय योजना से किसानों को एक नया उम्मीद जागने के साथ आर्थिक विकास में सहायक हो रहा है। गांव गरीब लोगों के बच्चों को अच्छी अंग्रेजी शिक्षा मिले इस उद्देश्य से स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल प्रदेश भर में खोले जा रहे हैं। गरीब परिवार के बच्चे महंगे निजी अंग्रेजी स्कूलों में पहले पढ नही पाते थे। अब वही ब्च्चे भूपेश बघेल जी के भागीरथी प्रयास से फर्राटे दार अंग्रेजी बोल रहे हैं। जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से नए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की दिशा में कार्य हो रहे। छतीसगढिया लोगों के भावनओं के अनुरूप राम गमन पथ निर्माण और अब सभी गाँवो में कृष्ण कुंज निर्माण कराया जावेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031