स्वामी विवेकानन्द विचार मंच द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण कुमार धुरंधर का सम्मान समारोह गायत्री मंदिर परिसर उमदा रोड भिलाई–3 में आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि किरण बाला वर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं अध्यक्षता मिलाप राम साहू ने किया । विशेष अतिथि गायत्री शक्तिपीठ की अध्यक्ष देवकी मढ़रिया थी ।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती , मां गायत्री एवं विवेकानंद जी के पूजन के साथ हुआ । उपस्थित जनों द्वारा कृष्ण कुमार धुरंधर जी का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया । समारोह में सर्वप्रथम विवेकानंद विचार मंच के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा ने कहा कि श्री कृष्ण कुमार धुरंधर बहुत ही सहज , सरल एवम बहुप्रतिभा के धनी हैं , वे समय के पाबंद एवम अनुशासन प्रिय शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से दी । नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से अध्ययन अध्यापन हम सबके लिए अनुकरणीय रहा । शैक्षिक क्रियाकलापों के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों , रचनात्मक क्रियाकलापों , साहित्यिक , सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका प्रेरणादायी है । अपने अध्यापन शैली एवम क्रियाशीलता के कारण वे बच्चों , शिक्षकों एवम पालकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं । ललित कुमार बिजौरा ने विदाई एवम सम्मान समारोह के अवसर पर कृष्ण कुमार धुरंधर के सुखद एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । सनत मढ़रिया ने अपने उद्बोधन में कृष्ण कुमार धुरंधर जी को एक निष्ठावान शिक्षक बताया । मुख्य अतिथि किरण बाला वर्मा ने कहा कि व्यक्ति की पहचान कर्म से बनती है धुरंधर जी पूरे समाज में और बच्चों के बीच लोकप्रिय थे , इसलिए कि वे एक कर्मठ शिक्षक थे । मंच के अध्यक्ष हेमंत मढ़रिया ने कहा कि समय का अनुशासन धुरंधर सर जी से सीखने को मिलता है । स्मिता वर्मा ने धुरंधर जी को अनुशासन प्रिय शिक्षक बताया । देवेंद्र बंछोर ने सम्मान पत्र का वाचन करते हुए धुरंधर जी की जीवनी को सबके समक्ष रखा । देवकी मढ़रिया एवं धात्री बंछोर के मंत्रों उच्चारण के बीच शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र से सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कृष्ण कुमार धुरंधर जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनका संकल्प था कि वे पूरी जिंदगी भर समय का पालन करेंगे और बच्चे को भगवान की तरह मानते हुए अध्यापन में कर्तव्य निष्ठा के साथ बच्चों के हित का ध्यान रखेंगे इस बात का पालन जीवन भर करने का निरंतर प्रयास किया इस गरिमामय समारोह का संचालन हेमंत मढ़रिया एवं आभार प्रदर्शन बालमुकुंद मढ़रिया ने किया । इस अवसर पर मोरध्वज वर्मा , मनोज मढ़रिया , अजय पाठक, पी एल वर्मा , अशोक वर्मा , मनोज कश्यप , सपना मढ़रिया, स्मिता वर्मा , अंजली वर्मा , अनिल देवांगन ,श्रीमती लता धुरंधर , श्री योगेंद्र वर्मा सहित अन्य जन उपस्थित थे ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031