Watch Viral Video Marriage Where Groom And Bride Snake Varmala News In  Hindi | Video: जब दूल्हे-दुल्हन ने की सांपों की वरमाला डाल शादी - Navbharat  Times

अलग-अलग जगहों पर शादियों में रस्में भी अलग होती हैं. सभी अपने-अपने तरीकों को फॉलो कर शादी रचाते हैं. उत्तर भारत में अलग तरह से शादी होती है तो दक्षिण भारत में अलग तरह से. पर धमाल तो हर प्रकार की शादी में मचता है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है जहां दूल्हा दुल्हन जयमाला में एक दूसरे सांप पहनाते हैं. अगर नहीं देखी तो ये लेटेस्ट वीडियो आपके लिए ही है. इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है उसे देख हर कोई दंग है. शादी का यह अनोखा वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाने लगा है

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में एक शादी हो रही है. दूल्हा और दुल्हन को देखने को लिए इस दौरान भारी भीड़ जुटी हुई है. जयमाला का कार्यक्रम अब शुरू होने वाला है और यहीं पर ट्विस्ट छुपा हुआ है. दुल्हन अपने हाथों में सांप लेकर आती है और दूल्हे के गले में डाल देती है. अब बारी दूल्हे की है. वो बड़ा सा अजगर लेकर आता है और दुल्हन के गले में पहना देता है और इस तरह जयमाला की रस्म पूरी होती है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031