What's Hot

बॉलीवुड के फेमस सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ केके के दुनिया भर में करोड़ो चाहने वाले है। उनके गाये हुए गाने आज भी लोगों की पहली पसंद है। दिल्ली में जन्मे केके एक दक्षिण-भारतीय परिवार से है। केके ने अपने करियर में पांच से अधिक भाषाओं में गाने गाये है। केके ने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर पॉप और पॉर्टी सांग्स भी गाए है। आज हम आपको केके के गाये हुए उन 10 सुपरहिट गानों के बारे में बताने जा रहे है, जिसे आपको जरुर सुनना चाहिए।
यारों
यह गाना केके के अब तक के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। आज भी यह गाना दोस्ती के रियल माइनों को समझाने के लिए काफी है।
तड़प तड़प के
तड़प तड़प के गाना केके के सबसे यादगार गानों में से एक है। केके ने इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती से गाया है। यह गाना सलमान खान पर फिल्माया गया है और यह हम दिल दे चुके सनम फिल्म का है।
खुदा जाने
फिल्म बचना ऐ हसीनों से खुदा जाने गाना आज भी प्यार में पड़े लड़के- लड़कियों की पहली पसंद है। यह एक रोमांटिक गाना है, यह गाना रिलीज होने के बाद कई हफ्तों तक रेडियों की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहा है।
जिंदगी दो पल की
यह रोमांटिक गाना सुनने के बाद आज भी आपको एक सुकुन मिलेगा। फिल्म काइट्स का यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आया था।
जरा सा
फिल्म जन्नत का जरा सा गाना केके के सुपरहिट गानों में से एक है। इस गानें के लिरिक्स और केके की गायकी आपको मदहोश कर सकती है। 2008 में आये इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।
तू ही मेरी शब है
केके का यह गाना भी खूब सुपरहिट रहा है। इस गानें में केके ने लिरिक्स के साथ-साथ एक फीलिंग भी जोड़ दी, जिसके बाद यह गाना नए रिकार्ड बनाता गया।
आँखों में तेरी
फिल्म ओम शांति ओम के सभी गानें सुपरहिट रहे थे, लेकिन आँखों में तेरी गाना आज भी संगीतप्रमियों को खूब रास आता है। यह रोमांटिक गाना आज भी प्यार का इजहार करने वाले युवाओं के मन में बसा रहता है।
तू जो मिला
बजरंगी भाईजान फिल्म का यह गाना किसी को भी भावुक कर सकता है। केके का यह गाना संगीत की दुनिया में बहुत लोकप्रिय है, जिसे आपको एक बार जरुर सुनना चाहिए।
आशाएं
आशाएं गाना एक मोटिवेशनल सांग है। फिल्म इकबाल का यह गाना आपको आपके काम के प्रति मोटिवेट कर सकता है। इस गाने की मिलोडी आप को मंत्रमुग्ध कर सकती है।
मैं तेरा धड़कन तेरी
यह गाना एक पॉर्टी सांग है। यह गाना यह दर्शाता है कि केके किसी एक थीम के सिंगर नहीं थे, बल्कि केके की आवाज किसी भी गानें में जान डाल सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31