राजिम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पोड़ के वन डिपो में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ,सदस्य कैम्पा छ., ग.शासन एवं प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू थी।

इस अवसर श्रीमती साहू ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति बूंदा साहू, उपसरपंच बुलाकी साहू ,वन विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी, एवं ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।



















