राजिम। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक जिला कांग्रेस भवन गरियाबंद में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रामेश्वर चक्रधारी के द्वारा रखी गई। जिसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी व ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में संगठन विस्तार व कांग्रेस शासन के द्वारा किए जा रहे कार्यों व संगठन विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। जिला प्रभारी रामेश्वर चक्रधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के द्वारा पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण का गठन किया गया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है। जिससे समाज को गति प्रदान की जा रही है तथा आर्थिक उन्नति में मदद मिल रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि गरियाबंद जिले में पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। हमें कांग्रेस संगठन से जुड़ कर के पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। इस जिले में पिछड़ा वर्ग की कई छोटी छोटी जातियां निवासरत हैं जिन्हें एकजुट करना है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश यादव,उपाध्यक्ष द्वय बुलाकी साहू,डामेंद्र साहू, महामंत्री देवनारायण साहू,संगठन मंत्री नागेंद्र वर्मा, संगठन मंत्री नागेंद्र वर्मा, सचिव डोमेश्वर यादव,गरियाबंद जिला अध्यक्ष रितिक सिन्हा,छुरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चन्द्राकर, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष महेश साहू,गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सेन,देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष भुवन लाल वीसी,अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव ,मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष खेलन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930