हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का खास महत्व है. तीज-त्योहार में चूडिय़ां महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाती है. इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है. माना जाता है कि चूडिय़ां ने सिर्फ महिलाओं के श्रृंगार में काम आती है बल्कि ये स्वास्थ्य और मानसिक दशा को भी ठीक रखती हैं. इस बदलते दौर में व्यक्ति अपने पहनावे से मिलती जुलती चीजों को धारण करता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार महिला के चूड़ी पहनने का संबंध उसके पति के स्वास्थ से जुड़ा होता है. एक विवाहित महिलाओं को किस रंग की चूड़ी पहनने से बचना चाहिए, इन्हें कब और किस दिन धारण करना शुभ माना गया है. कैसे ये हमारे जीवन पर असर डालती हैं. आइए जानते हैं.
चूडिय़ां पहनने के नियम
कोई भी नई चूड़ी पहनने से पहले मां गौरी को जरूर समर्पित करें.ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है.पति की बाधाएं दूर होती है. नई चूड़ी सुबह या शाम को ही पहने.
शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को मंगलवार और शनिवार के दिन चूडिय़ां नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन चूड़ी खरीदना अशुभ होता है. ऐसा करने से इसका असर आपके पति के दुर्भाग्य को बुलावा दे सकता हैं.
चूडिय़ां खुद के और पति के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को भी बढ़ाती हैं. अगर दिन की बात करें तो कांच की नई चूडिय़ां पहनने के लिए सबसे अच्छा दिन रविवार और शुक्रवार को माना जाता है.
कौन सी चूड़ी है शुभ और अशुभ
चूडिय़ां गोल होने के कारण बुध और चंद्रमा का प्रतीक हैं. कांच की चूडिय़ों को पवित्र और शुभ माना जाता है.कहा जाता है कि कांच की चूडिय़ां पहनने और उससे आने वाली आवाज से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है.
मान्यता है कि कांच की चुडिय़ां पहनने से बुध देव की कृपा होती है एवं कुंडली में शुभता बनी रहती है.अगर आप सोने की चूडिय़ा धारण करते हैं तो इसके साथ कांच की चूडिय़ा जरूर पहनें.
विवाहित महिलाओं को सफेद और काले रंग की चूडिय़ां अशुभ मानी जाती हैं, क्योंकि इस रंग की चुडिय़ां बुरी किस्मत लेकर आती हैं और इसका नकारात्मक असर आपके पति पर दिखाई देता हैं.इसे पहनना बुरा बला को न्यौता देना है. अविवाहित होने पर किसी भी रंग की चूडिय़ां पहनीं जा सकती हैं.कलाई पर जब चूडिय़ां आपस में टकराती हैं तो इससे रक्त संचार में वृद्धि होती है. ये ब्लड प्रेशर के बढऩे की संभावना को कम करने में भी मदद करती हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31