रायपुर. पूर्व वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष, युवक काग्रेस व दुग्ध संघ अध्यक्ष स्व. श्री अजय त्रिपाठी जी की प्रतिमा अनावरण समारोह उनकी पुण्यतिथी के अवसर पर जवाहर उद्यान, टैगोर नगर में 14 जून की शाम को सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव डहरिया नगरीय प्रशासन मंत्री, विशेष अतिथिगण पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढ़ेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल, शैलेष नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम, महेन्द्र छाबड़ा अध्यक्ष-अल्पसंख्यक आयोग, ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग, गिरीश दुबे जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, निशा देवेन्द्र यादव अध्यक्ष जोन-6 न. पा. नि., शिव सिंह उपाध्यक्ष राविप्रा, श्रीमती अनुजा त्रिपाठी उपस्थिति थे. प्रतिमा अनावरण पश्चात अजय त्रिपाठी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, अजय त्रिपाठी का नाम रहेगा के नारे लगे.
कार्यक्रम को सफल बनाने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रान्तीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, राजेन्द्र निगम अध्यक्ष वृद्ध आश्रम माना, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, सुनील ओझा, रज्जन अग्निहोत्री, संजय अवस्थी, रामब्रत तिवारी, सुधीर मूर्ति, अमित शर्मा, सी. के. नंदा, राजशेखर बोस, प्रेमचंद कोटरिया, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा आदि सक्रिय रहे.
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वीरेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक, दशरथ शुक्ला अध्यक्ष सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज, अरुण शुक्ला अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा, आशोक शर्मा, छत्तीसगढ़ केन्द्रीय समिति, सुमन पुरोहित, पी. भानूजी राव भिलाई, राजकुमार दुबे, आलोक तिवारी, हेमंत तिवारी, हरेराम तिवारी रायगढ़, रमेश मिश्रा बलौदाबाजार, सूरज तिवारी धमतरी, शिवाकांत त्रिपाठी, प्रभात मिश्रा, राजीव चक्रवर्ती, अमृतलाल बिलथरे, प्रेम शंकर गौटिया, राजू ताम्रकार, वीणा मिश्रा, माही शर्मा, सुलभा पाण्डेय, साधना उपाध्याय, अभिलाषा दुबे, साधना शर्मा, सुनीता शर्मा, निशा पाण्डेय, आभा शर्मा सहित काफी संख्या में परिवार जन, समाज प्रमुख, कालोनी निवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे.
Previous Article20 जून को जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती मनायेगी धरमजयगढ़ भाजपा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















