
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने अपने इस निर्णय के संबंध में बताया कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है जिससे कि हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।



















