एक साली ने अपने परिजनों के सामने जीजा की करतूत को उजागर किया है। उसने जीजा पर गई गंभीर आरोप लगाये है। पीडि़ता ने अपने जीजा पर जबर्दस्ती संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी जीजा की तलाश जारी है। युवती ने अपनी शिकायत रायपुर के विधानसभा थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता अपनी दीदी के साथ जोबा गांव गई हुई थी। जिसके बाद जीजा अपनी साली को अपने अपने साथ रहने के लिए अपने गांव पचेड़ा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वो उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। दरअसल, पीडि़ता ने बताया कि अपने साथ पचेड़ा ले जाने के बाद उससे बद्तमीजी करने लगे। कुछ दिन बितने के बाद जब साली अपने घर जाने की बात कहने लगी तो आरोपी जीजा ने उससे शादी करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं जब युवती नहीं मानी तो जीजा ने साली के पिता, मां, भाई और दीदी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी जीजा ने जबरदस्ती साली के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसका वीडियो भी आरोपी ने बना लिया है। जीजा के चंगुल से भागकर साली घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीडि़ता की शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com