अगरतला। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजभवन द्वारा उनकी ओर से जारी शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि श्री लालजी टंडन के निधन से मैं बेहद दु:खी हूँ और अभी भी यह विश्वास करना मुश्किल है कि इतने महान नेता अब हमारे बीच नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि वे प्रख्यात राजनीतिज्ञ और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने सदैव जनकल्याण के लिए कार्य किया और मध्यप्रदेश के 22 वें राज्यपाल के रूप में आखिरी सांस लेने से पूर्व तक सेवारत रहे। उनका जाना, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें सही स्थान मिले और उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर त्रिपुरा राज्यपाल रमेश बैस ने गहरा शोक व्यक्त किया, कहा-उनका जाना, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति…
Related Posts
Add A Comment


















