गौठान समूह से जुड़कर हाथ में आमदनी आने से चेहरे पर आई मुस्कान
राजनांदगांव.

से चेहरे पर आई मुस्कान

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरमुंदा और पटपर में संचालित गौठान को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने महिला समूह के हुनर को देखकर उन्हें जय जोहार, जय बिहान कह कर उनका अभिवादन किया। मुरमुंदा गौठान से जुड़ी महिला समूह द्वारा अब तक 405 क्ंिवटल वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण कर 1 लाख 42 हजार रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। यहां महिला समूह ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं हैं प्रत्येक महिला को 3 से 4 हजार रूपए प्रतिमाह आमदनी हो रही है। महिला समूह के द्वारा यहां मुर्गी शेड की मांग किए जाने पर मुर्गी शेड निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां बिहान योजना अंतर्गत बनाए गए बिहान बाजार का अवलोकन किया। यहां समूह की 5 महिलाओं के द्वारा दुकान संचालन किया जा रहा है। महिला समूह के द्वारा यहां लोक सेवा केंद्र, जनरल स्टोर, चाय नाश्ते की दुकान, सिलाई कढ़ाई का कार्य बखूबी ढंग से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने महिला समूह के इस हुनर और हौसले को देखकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने पटपर गौठान के वर्मी कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता के लिए समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। महिला समूह के द्वारा वहां 2 तालाबों में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। समूह के द्वारा अब तक 2 लाख 83 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया गया है। महिला समूह ने बताया कि अभी उनके द्वारा बाड़ी योजना अंतर्गत हल्दी-अदरक की खेती, जिमीकंद की खेती करेंगी। महिला समूह ने बताया कि उनके द्वारा यहां फिनाइल और पापड़ का व्यवसाय किया जा रहा है। महिला समूह ने यहां बने शेड में आजीविका मिशन अंतर्गत भवन निर्माण की मांग की। इसके लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने भवन निर्माण की तत्काल स्वीकृति दी।
डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में महिला समूह द्वारा संचालित बाजार को देखने पहुंचे कलेक्टर –
– महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री को देखकर कलेक्टर ने कहा यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा-
कलेक्टर श्री सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में समृद्धि महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा उत्पादित घरेलू सामग्री विक्रय केंद्र का अवलोकन किया। महिला समूह के द्वारा यहां अचार, पापड़, बड़ी, मसाला, दाल के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिला समूह के इस बखूबी और कुशलता को देखकर उनकी प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि अब महिलाएं सार्थक रूप से उद्यमी बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। महिला समूह का हुनर किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने महिला समूह को अच्छे उत्पाद और गुणवत्ता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अच्छा पैकेजिंग कर आकर्षक उत्पाद का निर्माण जारी रखें।
जिला पंचायत सीईओ ने खरीदा 5 लीटर मूंगफली तेल –
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने महिला समूह द्वारा बेचे जा रहे हैं। मूंगफली तेल की गुणवत्ता को देखकर खुद को क्रय करने से रोक नहीं पाए। यहां उन्होंने महिला समूह द्वारा विक्रय के लिए रखे गए 5 लीटर मूंगफली का तेल क्रय किया। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा शुद्ध तेल का उत्पादन किया गया है यह काफी प्रशंसनीय है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031