लखनऊ के विभूतिखंड कोतवाली में युवती ने उसकी फोटो वॉयरल किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती ने लोन एप समझ कर इंटरनेट से गलत एप डाउनलोड कर ली थी। जिसमें दिया गया फार्म भरने के बाद ही उसका मोबाइल फोन हैक करते हुए निजी फोटो निकाल ली गई। जिन्हें वॉयरल किया जा रहा है। वास्तुखंड निवासी युवती के अनुसार पर्सनल लोन के लिए वह ऑनलाइन एप तलाश रही थी। प्लेस्टोर सर्च करते वक्त उसने एक एप डाउनलोड की थी। पीडि़ता के अनुसार एप में नाम और पते समेत कई जानकारियां उसने भरी थीं। साथ ही एप इस्टाल करते वक्त मांगी गई परमिशन भी ओके की थी। युवती के अनुसार उसे कुछ देर बाद गलती का एहसास हुआ। जिस पर एप अनइंस्टाल कर दी। लेकिन अगले ही दिन उसे अन्जान नम्बर से फोन आने लगे। कॉल करने वाले ने बताया कि तुम्हारी फोटो हमारे पास हैं। जिन्हें हम सोशल मीडिया में वॉयरल कर देंगे। युवती ने ऐसा नहीं करने के लिए कहा। जिस पर उससे दस हजार रुपयों की मांग की गई। मांग नहीं मानने पर आरोपियों ने युवती की फोटो कम्प्यूटर से एडिट कर उसके परिचितों को भेजना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि युवती प्लेस्टोर से डाउनलोड की गई एप का नाम नहीं बता सकी है। उसने कुछ मोबाइल नम्बर बताए हैं। जिनसे फोटो वॉयरल की गई है। सर्विलांस की मदद से पुलिस जांच कर रही है।
लोन एप किया डाउनलोड, हैक हुआ फोन, लड़की की पर्सनल फोटो हुई वायरल
Previous Articleफुटकर व्यवसायी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















