छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के नेवरा गांव से जो खबर सामने आ रही है उसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे! हुआ यूं कि यहां एक महिला ने खुद अपनी चिता सजाकर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में रहने वाली महिला ने घर के पीछे पानी की टंकी में लकड़ी और कंडे रखकर खुद के लिए चिता सजा ली। महिला ने पहले खुद के शरीर पर आग लगाई और फिर चिता पर लेट गई। संभवत: महिला जलते वक्त हिली-उुली तक नहीं होगी। तभी तो उसका कंकाल जस का तस चिता पर मिला। शुक्रवार की सुबह परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर सिम्स भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है। महिला का नाम संतोषी साहू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संतोषी को चार महीने से मानसिक समस्या थी। उसने परिजनों को बताया था कि सपने में तरह-तरह की आवाजें सुनाई देती थी। उसका कहना था कि कोई सपने में उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाता है। इसकी जानकारी होने पर स्वजन अलग-अलग जगहों पर झाड़-फूंक करा रहे थे। रात में महिला घर से निकलकर बाड़ी में गई थी। वहां जाकर पानी की खाली टंकी में लकड़ी, कंडे से चिता बना कर आग लगा ली। सुबह परिवार के लोग जब मवेशियों को बाहर निकालने के लिए जागे तो उन्होंने बाड़ी में जलती हुई आग और धुआं देखा। पीछे का दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वहां पहुंचे तो संतोषी की मौत हो चुकी थी। शव भी पूरी तरह से जल चुका था।
बिलासपुर जिले के नेवरा गांव से आई यह रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















