रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला ममता चंद्राकर के नेतृत्व में लोककला एवं संगीत को एक नई पहचान मिलेगी, इन्ही आशाओं के साथ, आपको इस नई जिम्मेदारी के लिए अशेष शुभकामनाएं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने कही है। आपकों बता दें कि एशिया के एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति के पद पर सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री ममता प्रेम चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। श्रीमती चंद्राकर की नियुक्ति पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक कला को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली, लोककला के प्रति समर्पित, स्वर कोकिला ममता चंद्राकर प्रेम की नियुक्ति से आज समूचा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ममता चंद्राकर के नेतृत्व में लोक कला एवं संगीत को एक नई पहचान मिलेगी, इन्ही आशाओं के साथ, आपको इस नई जिम्मेदारी के लिए अशेष शुभकामनाएं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031