नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मलय बैनर्जी को गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री बनर्जी ऑल इंडिया स्माल एडं मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन की ओर से गुजरात, पश्चिम बंगाल व झारखंड का दौरा कर संगठन के संबंध में उक्त राज्यों में दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशकों, संपादकों सहित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर फेडरेशन के लिए राज्य इकाइयों का गठन करेंगे, इस संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सचिव अशोक नवरत्न सदस्य (भारतीय प्रेस परिषद) को आवश्यक सहयोग हेतु अधिकृत किया है। श्री बनर्जी ने एक बयान में कहा है की कोरोना को देखते हुए डिजिटल स्तर पर इन राज्यों के साथियों से संपर्क किया जावेगा साथ ही साथ कोरोना के लड़ाई से जीत मिलते ही तूफानी दौरा कर फेडरेशन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा की ओर बढ़ेंग। श्री बनर्जी ने कहा कि लगातार मीडिया पर आने वाले भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन इस दिशा पर प्रकाशकों एवं मीडिया साथियों के हित के लिए लगातार लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन मीडिया साथियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है, चाहे उसके लिए फेडरेशन को सड़क से संसद तक की लड़ाई क्यों ना लडऩी पड़े पहले भी लड़े है और आगे भी लड़ेंगे इसके लिए सब एक और एकमत हैं उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया है कि वे मीडिया की मूल भावना को समझें और उसका सम्मान करें तथा गाहे-बगाहे मीडिया को नियंत्रण करने की सोच से बाहर आएं। श्री बनर्जी ने कहा कि फेडरेशन हर उस चीज का विरोध कर रही है जो मीडिया हित में न्याय संगत है चाहे मामला आर एन आई के पीआरबी एक्ट का हो या फिर डीएवीपी से संबंधित जीएसटी का फेडरेशन हर स्तर पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कोरोना की लड़ाई में जिस तरीके से मीडिया ने केंद्र व राज्य सरकारों को सहयोग किया या वह अतुलनीय और प्रशंसनीय है अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने जांबाज मीडिया साथियों के प्रति उन्होंने धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया है साथ ही साथ उन्होंने भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों से मीडिया हित में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30