What's Hot

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल से दोपहर 3 बजे मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह सरकार बनाने का दावा कर पेश सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अभी भी गोवा में हैं, लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं। वहीं, शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कल सीएम उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। हमने किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था। हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31