विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 1 जुलाई दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला भरर में आशीष वर्मा ओएसडी , मुख्यमंत्री छ.ग.शासन के मुख्य आतिथ्य , अशोक साहू उपाध्यक्ष एवम अध्यक्ष शिक्षा समिति जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्षता एवम देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष एवम अध्यक्ष शिक्षा समिति जनपद पंचायत पाटन , रूपचंद साहू जनपद सदस्य पाटन एवम अध्यक्ष एसएमडीसी , रमन टिकरिहा जनपद सदस्य पाटन , दिनेश साहू जनपद सदस्य पाटन , श्रीमती गरिमा भारदीय सरपंच ग्राम पंचायत भरर , रूपेंद्र शुक्ला , राजेश ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में पूजा अर्चना , वंदना एवम राजकीय गीत –” अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार” के साथ हुआ, माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवम माननीय शिक्षामंत्री महोदय का संदेश वाचन विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक समग्र शिक्षा पाटन श्री खिलावन चोपड़िया द्वारा किया गया । पश्चात कक्षा पहली , छठवीं , नवमीं के नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर , मिठाई खिलाकर , निःशुल्क पाठ्यपुस्तक , गणवेश वितरण कर अतिथियों द्वारा अभिनन्दन किया गया । विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर.जगदल्ले द्वारा स्वागत भाषण दिया गया , उन्होंने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पाटन विकासखण्ड प्रारम्भ से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है इस बार एक अनूठा पहल करते हुए शाला प्रवेशोत्सव को दीपावली के तर्ज पर शिक्षावली समारोह के रूप में मनाया गया सभी विद्यालय एवम घरों में शिक्षा का दीप जलाकर बच्चों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने अभिनव पहल किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष वर्मा ने कहा कि पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन धरा है यहां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अनुकरणीय कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है जो सराहनीय है । 50 स्काउट गाइड के बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में राज्य पुरस्कार प्राप्त किया है यह पाटन के लिए गौरव का विषय है । साथ ही राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति (NMMSE ) में भी 117 बच्चों का चयन उपलब्धि भरा है । उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित स्काउट गाइड के प्रभारी , उत्कृष्ट शिक्षकों एवम शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दिया एवम प्रशंसा की । नवप्रवेशी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया, श्री अशोक साहू ने कहा कि पाटन विकासखण्ड के बच्चे शिक्षा के साथ साथ स्काउट गाइड , प्रतियोगी परीक्षा , खेलकूद , सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है , कोरोना काल में भी हमारे शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाई से जोड़कर रखने अनूठा प्रयास किया है । उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने प्रेरित किया । श्री रूपेंद्र शुक्ला ने पढ़ाई के साथ साथ नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाना बेहद जरूरी है ।श्री रूपचंद साहू एवम श्री रमन टिकरिहा ने प्रतिभावान बच्चों एवम शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की । सरपंच श्रीमती गरिमा भारदीय ने नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा पढ़ाई के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने प्रेरित किया । इस अवसर पर स्काउट गाइड के 50 छात्र–छात्राओं — शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला भरर से 30 , शासकीय हाई स्कूल गब्दी से 7 , शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला देवादा से 4 , शासकीय हाई स्कूल पतोरा से 2 एवम शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला जामगांव आर से 7 बच्चों को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवम मेडल द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही प्रभारी शिक्षक– स्काउट गाइड विकासखण्ड पाटन सचिव ललित कुमार बिजौरा , श्री श्रवण कुमार सिन्हा , जिला संगठन आयुक्त श्रीमती नेहा राजपूत , श्रीमती ईश्वरी साहू , श्रीमती इंद्राणी वर्मा , श्रीमती हेमलता बंजारे , श्री मोहन लाल साहू को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानीत किया गया । NMMSE परीक्षा 2021-22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवम मार्गदर्शन प्रदान करने वाले श्री पवन कुमार सिंह सहित 50 शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । सांस्कृतिक प्रभारी श्री हरीशचन्द्र देशप्यारे एवम श्रीमती सरिता अवस्थी के मार्गदर्शन में स्कूली छात्र–छात्राओं — मधु , खुशी , भूमिका , चेतना , कीर्तिमाला , रीना , शालू , टिंकल , लीना , एवम साथी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने खूब सराहा । कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार बिजौरा संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा ने किया । आभार प्रदर्शन घनश्याम सिंह मंडावी प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भरर ने किया , मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों को साल श्रीफल एवम प्रतीक चिन्ह भेंटकर तथा स्काउटिंग परम्परा के अनुरूप स्कार्फ वागल से सम्मान किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से — सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे , श्रीमती सविता महिलांगे , श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल , श्री भेष आठे , जयप्रकाश चंद्राकर , अशोक भारदीय , छबिलाल साहू , प्यारेलाल भारदीय , चेतन चंद्राकर , उमाशंकर शुक्ला , रामनाथ साहू , संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर , मधुसूदन नेवेन्द्र , अनेश्वर चंद्राकर , राकेश टण्डन , रूपेश साहू , बद्रीप्रसाद चंद्राकर , चंद्रशेखर देवांगन , टेकेश्वर गजपाल , जितेंद्र वर्मा , मिश्रीलाल सोनवानी , सालिक राम ठाकुर , रूमा कमल अवधिया , अशोक सिन्हा , भरत लाल साहू , भूषण चापले , नारद चंद्राकर , श्रीमती आभा बैग , श्री पिल्लई सर , हेमलता सत्यम , टामन ठाकुर , दाऊद अंसारी , सोहन ठाकुर , रामानन्द साहू , राधेश्याम चंद्राकर , शिव चंद्राकर , सुशील शांडिल्य , भानू निर्मलकर , पवन कुमार सिंह , अनिता चौधरी , एकता सोनी , सहित प्राथमिक , उच्च प्राथमिक , हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक–शिक्षिकाएं , शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण , जनप्रतिनिधि गण , पालक गण एवम छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930