भाजपा ने कोविड काल और फिर यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय आर्थिक दबावों के बावजूद देश की आर्थिक विकास दर विश्व में सबसे ऊंची होने तथा देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन देकर बड़ी आबादी को संकट से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की आज भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि मोदी की दूरदृष्टि एवं अद्भुत नेतृत्व क्षमता से भारतीय अर्थव्यवस्था एक वैश्विक मॉडल बन चुकी है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शनिवार को पारित ‘आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव’ में यह बात कही गई।

यह प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेश किया और राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका अनुमोदन किया।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहां संवाददाताओं को बताया कि देश में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। हर एक कदम, हर एक फैसला देश के गरीबों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने किया है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी ने दस लाख केन्द्र सरकार की नौकरियों के लिए भर्ती खोले जाने और अग्निपथ रोजगार योजना के लिए भी मोदी सरकार की सराहना की।

सूत्रों के अनुसार बैठक में पारित एक शोक संदेश में हाल ही में हत्या के शिकार हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल और पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला का उल्लेख किया गया है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक से ठीक पहले राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के बीच निजामों के इस शहर में ‘पोस्टर वार’ देखने को मिला।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बीच राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा यहां पहुंचे तो उनका स्वागत करने खुद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपने कई मंत्रियों के साथ हवाई अड्डे पहुंचे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार पूर्वाह्न राजधानी पहुंचे, तो राव उनकी अगवानी करने नहीं गए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930