रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और जीवन के अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। श्री बघेल ने कहा कि लोकमान्य तिलक के स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा जैसे क्रांतिकारी वाक्यों ने स्वाधीनता के लिए लाखों भारतीयों को प्रेरित किया। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की शुरूआत कर उन्होंने समाजिक समरसता के अद्भुद संगम का सूत्रपात किया। श्री चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद जी के बलिदान ने हजारों युवाओं में ऊर्जा का संचार कर दिया। उनकी राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। श्री बघेल ने कहा कि स्वाधीनता के लिए महापुरूषों का अमर बलिदान हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31