दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में गुप्त नवरात्रि के अष्टमी के पावन दिवस पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिवपूजन एवं यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सवा लाख मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर किया गया जिसके पश्चात आचार्य श्री कान्हा जी महाराज के द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि विधान पूर्वक संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भक्तिमय वातावरण में इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, श्रीमती रजनी विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री ललित चंद्राकर ,नटवर ताम्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और उनकी पत्नी रजनी बघेल ने अपने हाथों से सैकड़ों पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इस बीच कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि पवित्र श्रावण मास के पूर्व और गुप्त नवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन निश्चित तौर पर सभी शिवभक्तों के लिए मंगलकारी होगा। उन्होंने कहा कि जन-जन की आस्था का केंद्र भगवान भोलेनाथ के इस रुद्राभिषेक में पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना करता हूँ।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण करके रुद्राभिषेक, शिव पूजन, महामृत्युंजय जप और यज्ञ के साथ-साथ भक्तिपूर्ण संगीतमय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व उपस्थिति अत्यंत सौभाग्य का विषय है। बाबा भोलेनाथ, जगत जननी माँ जगदंबा से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने यह कामना की कि पूरे प्रदेश के साथ दुर्ग जिले की जनता को सुखी एवं निरोगी रखें, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करे, यह आयोजन आम जनमानस को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दुर्ग जिले की जनता को पवित्र श्रावण मास की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

आचार्य कान्हाजी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भगवान देवाधिदेव महादेव और माता जगदंबा की एक साथ आराधना व पूजन हर किसी के सौभाग्य में नहीं होता। भगवान देवाधिदेव महादेव के पवित्र श्रावण मास में हम सभी की आस्था और प्रज्वलित हो जाती है। पूजन में उपस्थित सभी जनमानस के लिए भगवान भोलेनाथ और माता जगदंबा से प्रार्थना करता हूं कि उनकी हर मनोकामना पूर्ण करें।

आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, बसंत चंद्राकर, डॉ. अनिल साहू, मंत्री मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, पवन शर्मा, जितेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व कैबिनेटमंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक दयाराम साहू,पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड़, कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, रत्नेश चंद्राकर, देवेंद्र सिंह चंदेल सपत्नीक, मनोज अग्रवाल, शारदा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, फत्ते लाल वर्मा, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमणी चंद्राकर, मंडल महामंत्री पोषण साहू, राकेश यादव, सुनील अग्रवाल, सोनू राजपूत, कैलाश यादव, मुकेश बेलचंदन, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनायक नातू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप साहू, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका अलका बाघमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधा सिंह भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिमा साहू, अमित पटेल, केवल देवांगन, महिला मोर्चा महामंत्री स्वरूप लता पांडे, उपाध्यक्ष रूपेश्वरी साहू, मंत्री श्वेता बक्शी, ममता जंघेल, हेमलता निषाद, राहुल कुमावत, अनिकेत यादव, मदन बढ़ई, मनोज सोनी, मनमोहन शर्मा, रितेश शर्मा, मुकेश बेलचंदन, कृष्णा निर्मलकर, विश्वजीत देशमुख, रजनीकांत, रवि कोसरे दिलीप साहू श्रीमती ममता साहू राजेंद्र उपाध्याय माधव प्रसाद वर्मा रिंकू वर्मा संजय वर्मा मदन वढ़ाई आयुष वैष्णव काशीनाथ शर्मा राहुल कुमावत सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन उपस्थित होकर पूजा में सम्मिलित हुए उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031