कानपुर के बर्रा-2 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार रात हुए दंपती हत्याकांड में मुन्ना लाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राजदेवी (55) की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी रोहित उत्तम को पुलिस ने बुधवार तड़के भोगनीपुर (कानपुर देहात) से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी रोहित ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी रोहित के बयान के बाद अधिकारी भी सकते में हैं। वारदात की साजिश में रोहित का भाई राहुल उत्तम भी शामिल था जो मिलिट्री इंटेलीजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर है और गोवा में तैनात है। दंपती की गोद ली हुई हत्यारोपी कोमल के दोनों भाइयों से प्रेम संबंध थे। पुलिस राहुल की तलाश में गोवा और मुंबई स्थित मुख्यालय रवाना हो चुकी है। बुधवार को रोहित और कोमल को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि गोद ली हुई बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा ने मूलरूप से इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी (वर्तमान में बर्रा कर्रही) निवासी प्रेमी रोहित उत्तम के साथ मिलकर दंपती की हत्या की थी। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि कोमल का प्रेम प्रसंग रोहित के भाई राहुल से भी है। तीनों ने मिलकर प्रॉपर्टी के लालच में हत्या की साजिश रची थी। राहुल मिलिट्री इंटेलिजेंस में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।
पहला प्रेमी राहुल, दूसरा रोहित
पुलिस की जांच में सामने आया कि कोमल और राहुल व रोहित आपस में रिश्तेदार हैं। कोमल की मौसी के ये दोनों करीबी रिश्तेदार हैं, इसलिए उनकी सालों से जान पहचान थी। पहले राहुल कोमल का प्रेमी बना फिर उसके संबंध रोहित से हो गए। रोहित शहर में ई-रिक्शा चलता था। उसके साथ ही कोमल घूमने जाती थी जिसका दंपती विरोध करते थे।
कोमल ने बोया था लालच का बीज
कोमल ने दोनों प्रेमियों को सौतेले मां-बाप की संपत्ति के बारे में बताया था, जिसमें उसने दो मकान, दो प्लॉट, एक दुकान और चार बीघा खेती की जानकारी दी थी। तभी से दोनों भाइयों के मन में संपत्ति का लालच आ गया था।
इधर, प्रेम संबंधों के विरोध के कारण कोमल की मां-बाप के प्रति नफरत बढ़ती गई। करीब चार महीने पहले कोमल और राहुल ने मुन्ना लाल व राजदेवी की हत्या की साजिश रची थी। भाई रोहित के जरिये वारदात करवाई गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031