रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद उनका निधन बेहद दुखद है। वे भारत हितैषी राजनेता थे। उन पर हुआ हमला निंदनीय है और यह दुनिया भर के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
कल एक दिवसीय राजकीय शोक
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे के निधन पर भारत सरकार द्वारा एक दिवस 9 जुलाई को राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते है, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा कोई मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31