रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपने दोस्तों से ही अपनी पत्नी का बलात्कार करवाया। रिपोर्ट के अनुसार, पति ने यह गंदा काम पैसों के लिए किया। दोस्तों से पैसे लेकर वो अपनी पत्नी का बलात्कार करवाता और उसकी अश्लील वीडियो बना लेता। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी। अब महिला ने परेशान होकर अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया है कि 8 माह पूर्व उसकी शादी के समय उससे झूठ कहा गया और उसी के बाद से ही पति अपने दोस्तों से उसका बलात्कार करवा रहा है। महिला ने बताया है कि उसका पति न केवल पैसे के लिए, बल्कि कई बार शराब के लिए भी उसका बलात्कार करवाता है। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। महिला ने बताया है कि, उसकी शादी खोराबार के युवक से 2021 नवंबर में हुई थी। उसे बताया गया था कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। शादी में उसके मां-बाप उसे अधिक दहेज नहीं दे पाए। हालांकि शादी के बाद उसे मालूम हुआ कि पति कुछ नहीं करता। उसका पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता और मायके वालों से पैसे लेने के लिए दबाव डालता था। इसके बाद उसने पत्नी से पैसे कमाने की बात की और उसे दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। वो शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ घर आता और उनसे बलात्कार करवाता। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने कई बार उसका बलात्कार किया और फिर दोस्तों से भी रेप करवाया। इस सबका वो वीडियो भी बना लेता था। उसके दोस्त और वो मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म करते, पीटते और वीडियो बनाते। उसने कहा कि वो खुदकुशी करना चाहती थी, मगर फिर हिम्मत बटोरकर शिकायत लेकर पुलिस के पास गई। उसने मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
Previous Articleदो फेरे लेने के बाद मंडप से भागी दुल्हन, सुना दिया अपना फैसला
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















