भजन गायक अनूप जलोटा शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में पत्रकारों से बात के दौरान उन्होंने फिल्मकार लीना मणिमेकलाई को पागल कह कर पागलखाने में जगह दिलाने के लिए कहा।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लीना को सबसे अच्छे पागलखाने में जगह दिला दीजिए। उन्‍होंने आगे कहा कि जब उसने पहली बार पोस्टर बनाया तो ऐसा लगा कि वह अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही है। क्योंकि, इस तरह के लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसी घटिया हरकत करते रहते हैं। मगर, उसने जब दोबारा वही हरकत की तो यह पक्का हो गया कि वह पागल है। लीना जैसे लोगों की हरकत का समर्थन करने की कोई जरूरत नहीं है।

हिंदुओं को सौंप दिया चाहिए ज्ञानवापी में मिला शिवलिंग

ज्ञापवापी मुद्दे को लेकर पूछे गये सवाल पर अनूप जलोटा ने कहा कि वहां जो शिवलिंग मिला है उसे हिंदुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। और वहां पर एक मंदिर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि काशी में बहुत आनंद आता है, अब काशी विश्वनाथ धाम कितना अच्छा लगता है। गंगा द्वार बन जाने के बाद अब गंगा में स्नान करने के बाद वहां से जल लेकर सीधे बाबा का अभिषेक करिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा धाम में जाकर एक गजब की अनूभूति होती है।

शिंजो आबे की हत्या एक पॉलिटिकल मर्डर

अनूप जलोटा ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या को एक पॉलिटिकल मर्डर बताया। शिंजो आबे की हत्‍या पर उन्‍होंने दुख व्‍यक्‍त किया। आगे उन्होंने कहा कि जब कोई नियम बनाए जाते हैं तो उसको लेकर लोग नाराज रहते हैं इसीलिए प्रधानमंत्री को सुरक्षा दी जाती है। यह भी कहे कि हमारी इंदिरा जी के साथ भी तो ऐसा ही हुआ था। ऐसी घटनाएं बेहद ही दुखद हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930