सिलीगुड़ी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिलीगुड़ी गलियारे की सुरक्षा एवं दार्जिलिंग पहाड़ क्षेत्र की लंबे समय से जारी समस्याओं के ”स्थायी राजनीतिक समाधान” के मुद्दे को लेकर अधिकारियों और गोरखा समुदाय के सांसदों, विधायकों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं और बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए त्रिभुजाकार सुरक्षा ग्रिड बनाने की घोषणा की है। रणनीतिक रूप से अहम इस इलाके को ‘चिकन नेक’ के नाम से भी जाना जाता है। 

सिलीगुड़ी में SSB के नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय के कार्यक्रम में शाह ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से जुड़े मुद्दों पर भी काम किया जा रहा है। इस दौरान करीब 189 करोड़ रुपये की कई प्रशासनिक और आवासीय परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्रालय और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि शाह ने 2026 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ”स्थायी राजनीतिक समाधान” का वादा किया था जिससे क्षेत्र में अधिक राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता की उम्मीदें बढ़ीं। शाह ने शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर मुख्यालय का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया और सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कावाखाली में तीन नए आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार की सराहना की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031