पति-पत्नी का रिश्ता भरोसा और विश्वास का होता है, लेकिन इनमें से किसी एक की ओर से भी विश्वासघात होता है तो इसका काफी गंभीर परिणाम सामने आता है। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से सामने आ रहा है जिसमें पत्नी ने डंके की चोट पर यह बात कह दी कि तुम्हारे सामने ही 10 लोगों से संबंध बनाऊंगी… इससे पति नाराज हो गया और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मामला बेमेतरा का है जहां के गांव खंडसरा में 28 साल का सुशील साहू अपनी 25 साल की पत्नी रानी साहू के साथ रहता था। कुछ दिनों बाद पैसे कमाने के लिए दोनों लखनऊ चले गये। लखनऊ में सुशील ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ और वो अलग होने पर तैयार हो गये। इसके बाद दोनों 6 जुलाई को लखनऊ पहुंचे। महिला के पति ने यहां आने के बाद अपनी पत्नी की हरकतों की शिकायत की। सुशील ने वकील से मिलकर तलाक को लेकर भी राय ली थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में पत्नी के साथ सुशील साहू का दोबारा विवाद शुरू हुआ। अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया। पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद सुशील साहू स्थानीय थाने में पहुंच गया। आरोपी ने दावा किया कि पत्नी के अवैध संबंध थे। मना करता तो झगड़ती थी। कहती थी- तलाक दे दो, फिर तुम्हारे सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी। इसके चलते पत्नी को मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031