राष्ट्रवादी संगठन “भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ” के यसवन्तपुर (बंगलुरू) में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 29 जुलाई 22 को दोपहर 2 बजे उदघाटन सत्र के साथ कर्नाटक राज्य कृषि व्यापार बोर्ड,कलबुर्गी ( गुलबर्गा) सभागृह में शुरू होगा।इस बैठक में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी यादव पत्थलगांव जशपुर,राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव रायपुर तथा पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस बैठक में प्रथम दिन 29 जुलाई 22 को उदघाटन सत्र के बाद भारत सरकार के समक्ष रखे जानेवाले मांगों पर चर्चा की जायेगी एवं दूसरे दिन 30 जुलाई 22 को देशभर से आये पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा देश मे पेंशनरों की समस्याओं और उसकी निदान को लेकर चिंतन किया जायेगा और पेन्शनर हितों पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस बैठक में पेंशनर्स को आयकर में छूट, संसदीय समिति के द्वारा 65 साल की आयु से हर 5 साल में अतिरिक्त पेंशन की सिफारिश, रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों रियायत पुनः चालू करने,सभी राज्यों में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन, राज्यों में केन्द्र के समान महँगाई भत्ता,कैशलेस इलाज और केंद्र के समान मेडिकल भत्ता, बस यात्रा में रियायत,वन रैंक वन पेंशन नियम सभी राज्यों में लागू करने,पेंशनर्स की मृत्यु पर दाह संस्कार हेतु परिजनों को दस हजार की सहायता, 3 वर्ष में एक बार पति पत्नी को एक साथ भारत भ्रमण हेतु आर्थिक सहायता,पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने तथा मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के छटवीं अनुसूची से धारा 49 को विलोपित कर छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश के बीच 22 वर्षो से लंबित आर्थिक स्वत्वों का बंटवारा किये जाने के मामलों पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। इस बैठक में पारित प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दिल्ली जाकर प्रत्यक्ष भेंट कर पेंशनरो की समस्याओं पर विचार कर निराकरण की मांग करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031