रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा सावन के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व हरित श्रृंगार स्पर्धा का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर में रविवार 17 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से किया गया. भगवान भोलेनाथ के अभिषेक में संगठन के पदाधिकारी व सोशल एक्टीविटी ग्रुप के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, श्रीमती बिन्दु ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा थे. सावन के अवसर पर आयोजित श्रीमती सावन एवं हरित श्रृंगार स्पर्धा की विजेता अभिलाषा दुबे, उप-विजेता बी. शैलजा एवं विशिष्ट प्रयास अनिमा शर्मा को प्राप्त हुआ. दोनों विजेताओं को प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, निर्णायक द्वय महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया.

कार्यक्रम पश्चात सभी ने श्री जगन्नाथ जी का भोजन प्रसाद प्राप्त कर पुण्य-लाभ अर्जित किया. इस बैठक की आयोजिका बी. शैलजा व ज्योति राव थीं. आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी, उपाध्यक्ष मिथलेश रिछारिया, संजय अवस्थी, त्रिभुवन – रीता तिवारी, राकेश – वसुधा तिवारी, भानुप्रकाश – रजनी पाण्डेय, राजेश सिंह, निवेदिता मिश्रा, वीणा मिश्रा, कल्पना, साधना उपाध्याय, लक्ष्मी शर्मा, माही शर्मा, रमाकांत दुबे, अर्चना तिवारी, विनोद ठाकुर, रामवृत तिवारी, राजेश दीक्षित, राधा तिवारी, संध्या मिश्रा, नरहरि होता, प्रीति पाठक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031