
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री टीएस सिंहदेव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब मंत्री रविन्द्र चौबे को पंचायत विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। यह जानकारी आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दिया गया है। इस दौरान बताया गया है कि श्री चौबे अपने विभागों के साथ ही पंचायत विभाग का भी जिम्मा संभालेंगे। आपको बता दें कि विगत दिनों मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वे स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल के सदस्य रहेंगे।


















