What's Hot


0 प्रांतीय प्रवक्ता उमेश यदु ने दी सिलाई मशीन
0 मनोज यादव ने जरूरतमंद लोगो दिया आर्थिक सहयोग

रायपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बुधवार को यादव ठेठवार समाज की महिला प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
महादेव घाट स्थित यादव ठेठवार समाज के मुख्यालय में महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान कार्यक्रम में आए अतिथिगण ने भी समाज की महिलाओं की जमकर तारीफ की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अंबेदारे व विशेष अतिथि के रूप में मनोज सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों का स्वागत समाज की महिला प्रमुख ललिता यदु द्वारा किया गया । कार्यक्रम में आए अतिथियों ने समाज के पदाधिकारी व सदस्यो को भरोसा दिलाया है की समाज को शासन प्रशासन द्वारा दी जा रही योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाया जाएगा। वही कार्यक्रम में यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रवक्ता उमेश यदु ने पूर्व में किए गए वादे के मुताबिक महिलाओं को रोजगार हेतु एक सिलाई मशीन प्रदेश अध्यक्ष ललिता यदु को प्रदान की गई ताकि महिलाओं को जोड़कर आगे कार्य प्रगति की ओर बनाए रखें। वही इस अवसर पर जरूरतमंद व्यक्तियों को मनोज यादव द्वारा आर्थिक सहयोग बलदाऊ यादव व पुरुषोत्तम यदु को प्रदान किया गया।
बेटियों को लिया गोद:- जरूरतमंद बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए चार बेटियों को समाज के युवा टीम के द्वारा गोद लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रुपेश यादव ने किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गंगोत्री यदु नगर अध्यक्ष अंजनी यदु, महासचिव श्रीमती किरण यादव, ललिता यादव केलकर पारा आदि सहित कई महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

उमेश यदु, (प्रवक्ता) यादव ठेठवार समाज, युवा प्रकोष्ठ

टीम तैयार है:- निश्चित रूप से जो कहा है वो किया जाएगा। चार बेटियों को गोद लिया जाएगा। पहली से लेकर पांचवी तक उन्हें मुफ्त शिक्षा मिले इसकी जिम्मेदारी समाज की युवा टीम के द्वारा पूरा किया जाएगा। आने वाले सत्र से प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले आवेदन मंगाया जाएगा। जांच पड़ताल कर जो वास्तव में जरूरतमंद है उस बच्चे की पूरी जिम्मेदारी समाज की युवा टीम उठाएगी। उमेश यदु, (प्रवक्ता) यादव ठेठवार समाज, युवा प्रकोष्ठ

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31