सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो (ङ्कद्बह्म्ड्डद्य ङ्कद्बस्रद्गश) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है। जिसके कारण कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। इतना ही नहीं बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर पानी लगने के बाद क्या स्थिति होती है इससे हम सब वाकिफ हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें एक ऑटो पानी में फंस गया है। लेकिन, इस परिस्थिति में ड्राइवर घबराया नहीं बल्कि ऑटो से बाहर जमकर ठुमके लगाने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वो मस्ती में झूम रहा है और पानी में खड़े होकर मजेदार अंदाज में डांस कर रहा है।

दिन बनाने वाला वीडियो
तो आपने देखा जिस परिस्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं उसमें ऑटो वाला ठुमके लगा रहा है। इस मजेदार वीडियो को एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, ये मामला कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग तो ऑटो वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि भाई ने माहौल बना दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031