
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा दिनांक 22 जुलाई को ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम पर एक दिवसीय केपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें क्रेडा के जोनल कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, जिला कार्यालयों एवं ऊर्जा संरक्षण परियोजनाओं के प्रभारी अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में क्रेडा, प्रधान कार्यालय के मुख्य अभियंता, संजीव जैन द्वारा राज्य में के्रडा द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई। उनके द्वारा विशेष रूप से ऊर्जा संरक्षण, अक्षय ऊर्जा, सोलर एनर्जी, क्लाइमेट चेंज, कार्बन के उत्सर्जन में किस प्रकार से कमी लाई जाये तथा पर्यावरण को कैसे बचाया जाये। उपभोक्ता के संबंध में प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। समस्त अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण तथा ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं बाबत राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय गतिविधियों से अवगत कराया गया। इसके साथ-साथ के्रडा के विभिन्न कार्यालयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर किये गये विशेष कार्यों की केस स्टडी का भी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में ऊर्जा संरक्षण हेतु स्थापित किये जाने वाले उपकरणों जैसे कि एलईडी ट्यूब लाइट, बीएलडीसी, सीलिंग फैन, सोलर स्ट्रीट लाइट के अतिरिक्त कुछ नये प्रकार के आयामों को विकसित करने हेतु अधिकाारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका पचौरी द्वारा किया गया।



















