

रायपुर। धाराप्रवाह प्रिकॉशंस डोज मेडिकल कॉलेज रायपुर के डॉ नरेश साहू के सौजन्य से विगत 17 जुलाई 2022 को 200 डोज साईं नगर जोरा में लगाए गए। उसके बाद 23 जुलाई 2022 को कृषक नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में 400 डोज के टारगेट के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा 24 जुलाई रविवार को भी शासकीय स्कूल भवन जोरा में भी 300 बूस्टर डोज के बड़े लक्ष्य के साथ सुबह 10:30 बजे से 4:30 बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि श्री साईं दर्शन आवासीय समिति जोरा द्वारा साईं नगर को 17 जुलाई 2022 को ही बूस्टर डोज लगवा कर सुरक्षित कर लिया गया था फिर भी कृषक नगर और जोरा गांव के समस्त ग्राम वासियों को भी सुरक्षा कवच प्रदान करना समिति अपना परम कर्तव्य मानकर यह सब करा रही है। यह जानकारी डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष, श्री सांई दर्शन आवासीय समिति, साई नगर, जोरा, रायपुर द्वारा दी गई।


















