रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों मंे संचालित बी.एस.सी. आर्नस कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि वानिकी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 मंे दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसिलिंग प्रक्रिया सोमवार 25 जुलाई से प्रारंभ होगी। बी.एस.सी. स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी काऊंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दिनांक 25 जुलाई से 15 अगस्त, 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। काऊंसिलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। काउंसिलिंग मंे भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को 25 जुलाई से 15 अगस्त (रात्रि 12ः00 बजे) के मध्य ऑनलाइन पंजीयन करना एंव दस्तावेज अपलोड करना होगा। 23 अगस्त, 2022 को पी.ए.टी.-2022 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियो को सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 24 से 27 अगस्त के मध्य दस्तावेज परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 24 से 28 अगस्त के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा। सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसिलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 से 28 अगस्त के मध्य करना होगा। अभ्यर्थी यदि सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट को निरस्त करना चाहता है और आगे की किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो 24 से 28 अगस्त के मध्य सीट निरस्त करना होगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन की सीटों का आबंटन 31 अगस्त से 1 सितम्बर के मध्य किया जायेगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन के पश्चात आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 4 सितम्बर, 2022 को उपलब्ध कराई जायेगी। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 09 से 20 सितम्बर, 2022 तक आयोजित की जायेगी तथा स्पॉट एवं कन्वर्शन की अंतिम चरण की काउंसिलिंग 23 से 26 सितम्बर 2022 को आयोजित की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग 25 जुलाई से, इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं
Previous Articleसाईं नगर जोरा में लगाए गए 200 बूस्टर डोज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















