शिविर में 328 लोगों ने लगवाए प्रिकॉशन डोज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वविद्यालय के सामुदायिक भवन में प्रातः सुबह 10 बजे से निःशुल्क प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज़ टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क प्रिकॉशन डोज टीकाकरण शिविर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, प्राध्यापक, तकनीकी स्टाफ एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एस.डी. के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के साथ-साथ विश्वविद्यालय अवासीय परिसर के रहवासी तथा जोरा एवं लाभांडी के नागरिकों ने भाग लिया एवं बूस्टर डोज लगवाये। इस एक दिवसीय निःशुल्क शिविर में लगभग 328 लोगो ने बूस्टर डोज़ लगवाए। शिविर के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ (मेजर) जी के श्रीवास्तव ने स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारियों, स्टाफ नर्स एवं सभी स्वयंसेवकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठात डॉ. के.एल. नंदेहा उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी.एल. जॉनसन एवं डॉ. सुबुहि निषाद तथा राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के स्वंय सेवको ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930