बारिश में नहाना एक बहुत ही आनंददायक काम होता है। ऐसा कोई अनोखा ही होगा जिसे यह पसंद नहीं होता। हम हमेशा सुनते हैं कि बारिश में नहाने से सेहत खराब हो जाती है। पर क्या आप जानते हैं बारिश में नहाने से शरीर में लाभ भी होते हैं।
आइए जानते हैं बारिश में नहाने के लाभ –
1 बारिश में नहाने से सेरोटोटिन और एंडोफार्मिन जैसे हार्मोन दिमाग में रिलीज होते हैं जिसके कारण सकारात्मकता बढ़ती है। इससे तनाव दूर होता है और मन को शांति मिलती है।
2 बारिश का पानी शुद्ध होता है क्योंकि यह कहीं पर मिलता नहीं है बल्कि सीधे स्त्रोत(बादलों) से ही आता है। इसमें नहाने से त्वचा के रोग ठीक होते हैं।
3 बारिश का पानी एल्कलाइन और हल्का होता है। इसके कारण बारिश में नहाने से शरीर और दिमाग दोनों ताजा रहते हैं। इससे शरीर में विटामिन क्च-12 की भी पूर्ति होती है।
4 यदि हम बारिश में नहाते हैं तो इस गिरते हुए शुद्ध पानी से हमारे बालों की भी केयर हो जाती है। इससे बालों में मौजूद गन्दगी धुल जाती है।
5 बारिश में नहाने से हमारी बॉडी की थैरेपी भी हो जाती है। जब हम इन बारिश की गिरती हुई बूंदों में थोड़ी देर बैठते या लेटते हैं तो पूरी बॉडी पर उस गिरते हुए पानी की मार से थेरेपी हो जाती है। इससे बॉडी को बहुत ज्यादा रिलैक्स मिलता है।
बारिश में थोड़ी देर ही नहाना चाहिए, अति हर चीज की बुरी होती है। अधिक समय बारिश में बिताने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
Next Article मिर्च की खेती कर किसान अर्जित कर रहे हैं आय
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















