रायपुर। “राष्ट्रीयकृत बीमा संस्थान के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ संघर्ष को जारी रखेंगे। केंद्र सरकार ने एल आई सी का आई पी ओ हड़बड़ी में जारी कर देश के सबसे विश्वस्त वित्तीय संस्थान की ब्रांड इमेज को खराब किया है। निजीकरण और उदारीकरण के रास्ते पर अंधाधुंध तरीके से चल रही यह सरकार देश के समस्त राष्ट्रीयकृत व सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को नीलाम कर रही है। एल आई सी को स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध किये जाने के खतरों के प्रति आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन का आंकलन अब सही साबित हो चुका है। इस विश्व स्तरीय संस्थान को निजीकरण के रास्ते पर धकेला जा रहा है। देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण का अनुभव आम जनता व देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर भीषण हमले के रूप में सामने आया है। भविष्य में एल आई सी का अनुभव भी इससे अलग नही होगा। अत:बीमाकर्मियों का संगठन एल आई सी को बर्बाद करनेवाली नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। हम देश के 40 करोड़ पालिसीधारकों को बचत की सुरक्षा की गारंटी देते है और निजीकरण की लूट को रोकने हमारे द्वारा जारी लडाई को मजबूत करने उनसे भी सहयोग का आव्हान करते है। “उक्त विचार आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव काम. श्रीकांत मिश्रा ने रायपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का आरंभ करते हुए व्यक्त किये। बीमाकर्मियों के अखिल भारतीय संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 24 फरवरी से निरंजन धर्मशाला में आरंभ हुई जो 26 फरवरी तक जारी रहेगी। इसका शुभारंभ संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष काम वी रमेश ने यूनियन का ध्वज फहराकर किया। आयोजक रायपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के साथियों द्वारा प्रस्तुत जनगीतो के साथ बैठक की कार्यवाही आरंभ हुई। इस बैठक में कश्मीर से कन्याकुमारी, उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक देश के हर हिस्से से 200 नेतृत्वकारी साथी शिरकत कर रहे है। आज प्रथम दिन आम बीमा व जीवन बीमा दोनों क्षेत्रों के नेतृत्वकारी साथियों ने सदन को संबोधित करते हुए बीमा उद्योग पर जारी नव उदारवादी हमलों व उससे उत्पन्न चुनौतियों का विस्तृत जिक्र करते हुए संगठन को नये सिरे से इनके मुकाबले हेतु तैयार करने का आव्हान किया।आज बहस का आरंभ आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष काम बी सान्याल द्वारा किया गया। इसके पश्चात् आज मुख्य रूप से काम वाय आर राव नागपुर, काम संजीव शर्मा नार्थ जोन, काम सेलवराज साऊथ जोन, काम पी सतीश साऊथ सेंट्रल जोन, काम ध्रुव ज्योति गांगुली ईस्ट जोन, काम संजीव कुमार मुंबई, काम के गोपाल बैंगलोर तथा काम गीता शांत बरेली ने संबोधित करते हुए देश में जारी आर्थिक व राजनीतिक परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए मेहनतकश जनता पर जारी हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत के कामगारो को आर्थिक उदारीकरण और दक्षिणपंथी हमलों दोनों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है। वक्ताओ की राय थी कि केंद्र सरकार की जन विरोधीआर्थिक नीतियों के खिलाफ जनता मे तीव्र असंतोष है और इसे एक व्यवस्थित राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में रूपांतरित किये जाने की जरूरत है। यह बैठक 25 व 26 को भी जारी रहेगी। आज रात्रि रायपुर मंडल के बीमाकर्मीयों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।बैठक में आम बीमा उद्योग में वेतन वार्ता में जारी गतिरोध तथा जीवन बीमा में आगामी 1 अगस्त से देय वेतन पुनर्निर्धारित पर भी चर्चा जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930