विभाग ने तथ्यों से अवगत कराया
 दंतेवाड़ा.

ग्राम ’तेलम में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित’ खबर के प्रकाशन पर विभाग ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। जिसके अनुसार कटेकल्याण ब्लाक के बालक आश्रम तेलम में 1 अधीक्षक एवं 1 शिक्षिका एवं 01 अतिथि शिक्षक स्थानीय मद से नियुक्त है। इस प्रकार कुल 03 शिक्षक शिक्षकीय कार्य कर रहे है। बालक आश्रम तेलम में अधीक्षक द्वारा आश्रम प्रबंधन के साथ अध्यापन कार्य भी करवाया जाता है। प्राथमिक शाला कोडरिपाल में स्थानीय अतिथि शिक्षक हुर्रा राम मुचाकी, जोगापारा नाम से कोई शाला संचालित नही है, प्रा.शा. पुजारीपारा तेलम में श्री लालू सोरी के द्वारा संकुल समन्वयक के दायित्व के साथ अध्यापन कार्य भी किया जाता है, उक्त संस्था में श्री मिथलेश एवं श्री कोसाराम स्थानीय अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है। प्रा.शा. डोंगरीपारा तेलम में नवीन पदस्थापना के तहत श्री विरेन्द्र कुमार, अतिथि शिक्षक के रूप में श्री अमन कुमार कार्यरत है. प्रा. शा. पटेलपारा तेलम में नवीन पदस्थापना के तहत श्री कौशल कुमार एवं स्थानीय अतिथि शिक्षक श्री जोगाराम मंडावी कार्यरत है। सभी संस्थाएं सुचारू रूप से संचालित है। एकल शिक्षिकीय शाला में भी पढ़ाई पर असर के संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कटेकलयान ने बताया है कि जहां एकल शिक्षकीय है जहां पर जिला प्रशासन द्वारा अध्यापन कार्य सुचारू रूप संचालन के दृष्टिकोण से स्थानीय अतिथि शिक्षक नियुक्त कर कार्य लिया जा रहा है। अतः इन शालाओं में 01-01 शिक्षक के अलावा 01-01 स्थानीय अतिथि शिक्षक कार्यरत है। नवीन माध्यमिक शाला तेलम के भवन निर्माण कार्य हेतु सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत वर्ष 2007-08 में स्वीकृति प्रदान कर जनपद पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया था। किंतु उक्त भवन आज पर्यन्त तक अधूरा है। उक्त निर्माण कार्य की सम्पूर्ण राशि जनपद पंचायत कटेकल्याण को प्रदाय की जा चुकी है। वर्तमान में माध्यमिक शाला तैलम का संचालन बालक आश्रम शाला तेलम में सुचारू रूप से किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930