धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं आज धरमजयगढ़ के एक युवक ने सायकल चोरी कर भाग रहे नाबालिग को पकड़ा। जिसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई और नाबालिग को थाने के सुपुर्द किया गया। घटना को लेकर बताया गया कि पतरा पारा के मैदान में आज कुछ बच्चे अपनी सायकल खड़ी कर खेल रहे थे इसी बीच अचानक एक लड़के की सायकल वहां से गायब हो गई जिसकी सूचना लड़के ने अपने घरवालों को दी तो तलाश करने के दौरान एक नाबालिग चोर सायकल को लेकर भागता नजर आया। जिसका पीछा किया गया और धरमजयगढ़ एसडीओपी बंगला के पास उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद देखते ही देखते वहां लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जिनका सायकल पूर्व में चोरी किया गया था। वहीं नाम पता पुछने नाबालिग ने बताया की वह पत्थलगांव में रहता है और उसे किसी दूसरे लड़के ने यह सायकल दी हैं।बहरहाल नाबालिग को थाने के सुपुर्द किया गया है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। यहां बताना लाजिमी होगा कि चोर को पुलिस ने नहीं पकड़ा बल्कि आम जनता ने पकड़ा। पिछले दिनों भी एक मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को भी लोगों ने पकड़ा था। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा चोरों के उपर कड़ी कार्रवाई नहीं होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं।ट्युबवेल से सबमर्सिबल पंप की चोरी, कुआं नदी नाले में लगाये गये पंपों की चोरी आम बात हो गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31