रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। इनमें आईएएस रेणु पिल्ले के पास अभी अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है, उन्हें अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएस सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त तथा महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पिंगुआ प्रमुख सचिव वन विभाग के पद पर पदस्थ किए गए थे, पिंगुवा को प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा प्रमुख आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुलभूषण टोप्पो को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस धनंजय देवांगन सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। डॉ. एस भारतीदासन को सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिमशिखर गुप्ता विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार वाणिज्य एवं उद्योग सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ किए गए हैं। गुप्ता को विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग पंजीयक सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस यशवंत कुमार रायपुर संभाग के नए आयुक्त बनाए गए हैं। आईएएस सत्यनारायण राठौर संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ अय्याज तंबोली को संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सारांश मित्तर को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह आईएएस कमलप्रीत सिंह को गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031